पडरौना। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दोघरा गांव के पांडेय टोला निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने डीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पिता के नाम से दर्ज संक्रमणीय भूमि पर विपक्षी अपना नाम दर्ज करवाने के लिए चकबंदी विभाग में वाद दाखिल कर रखे हैं। आरोप लगाया है कि विपक्षी बार-बार तुर्कपट्टी पुलिस से मिलीभगत कर हस्तक्षेप करते रहते हैं। ऐसे में वारदात होने की संभावना बनी हुई है,इसलिए बेवजह विपक्षियों की तरफ से हस्तक्षेप करने पर रोक लगाई जाए। संवाद