पटहेरवा। पटहेरवा के हतवा टोला की जमीला खातून ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने पति के लापता होने की शिकायत की है। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके पति अहमद अंसारी ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। 15 मार्च को वे ईंट भट्ठे पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वहां से वापस नहीं आए। काफी खोज-बिन के बाद भी उनका पता नहीं चला। महिला ने एसपी को बताया कि उसी ईंट भट्ठे पर झारखंड की एक महिला भी काम करती है। उसी दिन से उस महिला का भी पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। संवाद