फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

Mon, 04 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के रकबा राजा निवासी एक व्यक्ति ने तहसीलदार को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने गांव के लेखपाल पर गलत आय प्रमाण बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रकबा राजा निवासी अयोध्या ने कहा कि दिव्यांग पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत है। इसके लिए आवेदन किया था, हलका लेखपाल ने उनकी वार्षिक आय 60,000 हजार रुपये दिखाई गई है, जबकि गांव के ही दूसरे संभ्रांत व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र 34,000 व 36,000 हजार का बनाया गया है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध तमकुही तहसीलदार चंदन शर्मा ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें