फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बदायूं के बीएसए पर कार्रवाई की मांग

Thu, 14 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर की बैठक हुई। इसके बाद शिक्षक नेताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा, जिसमें बदायूं के बीएसए पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


संघ के जिला संयोजक राजकुमार सिंह ने कहा कि बीते चार सितंबर को शासन को सूचित कर प्रदेश के जिला स्तर पर पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्री मांग को लेकर संघ की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बावजूद बदायू के बीएसए ने मनमाने तरीके से बदायूं के जिलाध्यक्ष को संजीव शर्मा को निलंबित कर दिया। इससे प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने चेताया कि यदि बीएसए पर कार्रवाई करते हुए संजीव शर्मा का निलंबन वापस नहीं हुआ तो 20 सितंबर को प्रदेश के शिक्षक बदायू बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देंगे। इस दौरान अनूप सिंह, राम दिनेश सिंह, अरुणेंद्र राय, अरविंद सिंह पटेल, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें