लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लोगों ने कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर माघ मेला के लिए चलाई जाने वाली झूसी स्पेशल ट्रेन की लक्ष्मीगंज ठहराव की मांग की है। बाजार के व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार, दीपक अग्रवाल, मिथिलेश मिश्रा, मनोज अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल आदि व्यापारियों ने कहा कि माघ मेले में क्षेत्र के धोधरही, लालाछपरा, खोटही, पगार, तरकुलवा आदि गांव के लोग जाते हैं। संवाद