फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोधगया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली, गौरव बने मैन ऑफ द मैच

Tue, 19 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पावानगर महावीर इंटर कालेज के राज मालती स्टेडियम में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राज मालती स्टेडियम में चल रही 17वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में हरी सिंह क्रिकेट क्लब दिल्ली ने बोध गया बिहार को 173 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 52 रन की पारी खेलने और चार विकेट लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ी गौरव तोमर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को मेजमान टीम आजाद स्पोर्ट्स फाजिलनगर व हरी सिंह क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच मुकाबला होगा
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शुरू हुए इस प्रतियोगिता के दूसरे मैच में बोध गया के कप्तान गौरव कुमार ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में नौ विकेट गंवाकर 348 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें प्रशांत गुर्जर ने 25 गेंद का सामना कर 10 छक्का व सात चौकों की मदद से 82 रन, संजीव कुमार ने 46 गेंद पर छह छक्के व सात चौके की मदद से 76 रन, गौरव तोमर ने 28 गेंदों का सामना कर दो छक्के व आठ चौके की मदद से 52 रन और नमन ने भी 39 रन का योगदान दिया।
बोध गया की तरफ से गौरव कुमार ने छह ओवर डालते हुए 77 रन देकर तीन विकेट लिया। जबकि निखिल, रौशन, विक्की, किशोर व प्रियरंजन ने एक-एक विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोध गया की टीम 18वें ओवर अंतिम गेंद पर सभी विकेट गवांकर मात्र 175 रन ही बना सकी। इसमें गौतम कुमार यादव ने 15 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्का व दो चौके के मदद से 50 रन, रोहित सिंह ने 23 गेंद का सामना कर दो छक्का और पांच चौकाें की मदद से 34 रन, रौशन कुमार ने 33 रन, शांतनु ने 31 रन का योगदान दिया। बोधगया के चार खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

दिल्ली की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव मैच छह ओवर में दो मेडेन, तीस रन देकर चार विकेट झटके। निशांत ठाकुर ने दो तथा चार खिलाड़ियों ने एक-एक विकेट लिया। 50 रन की पारी खेलने व चार विकेट लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ी गौरव तोमर को मैन आफ द मैच घोषित किया। उन्हें पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए पैनल संतोष कुमार सिंह व विजय शर्मा ने किया। सतीश पांडेय थर्ड अंपायर रहे। मैच का स्कोरिंग रीतेश घोष ने किया। मैच के कमेंट्री आईपीएल मैचों में भोजपुरी में कमेंट्री करने वाले सुमित मिश्रा तथा मुहम्मद आलम व गुड्डू पांडेय ने किया। मैच का संचालन मजीबुल्लाह अंसारी ने किया।
इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी, अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, अभय त्रिपाठी, राजन शुक्ला, ग्राम प्रधान कृपाशंकर सिंह, केपी सिंह, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, आजाद अंसारी, विनीत कुमार बंटी, सतेंद्र सिंह, प्रफुल्ल राय, चंदन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें