फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुत्तों के हमले में हिरन के शावक की माैत

Thu, 07 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल में बुधवार को भटककर पहुंचे हिरन के शावक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनथ यादव ने कोटवा पशु चिकित्सा प्रभारी को मौके पर भेजा। पशु चिकित्सक ने शावक का उपचार किया। मामले की जानकारी खड्डा रेंजर अमृता सिंह को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को उपचार के लिए भेज दिया। रेंजर अमृता सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान शावक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें