तमकुहीरोड। सेवरही स्थित बांसी नदी के शिवाघाट पर पांच नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए आयोजन समिति ने शुक्रवार को बैठक की। आयोजकों ने बताया कि 21 हजार दीप जलाकर घाट को जगमगाया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक मनकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते पांच वर्ष से क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दीपोत्सव आयोजित होता रहा है। इस वर्ष यह आयोजन बांसी नदी के शिवाघाट में पांच नवंबर की शाम पांच बजे से किया जाएगा। नदी की आरती कर कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव बालमुकुंद पांडेय बतौर अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजित समिति से जुड़े लोगों में जिम्मेदारी बाटी। इस दौरान सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, क़ान्दू वैश्य समाज के प्रांतीय सह संयोजक मायाशंकर निर्गुणायत, प्रहलाद केशरी, प्रहलाद वर्मा, निर्मल अग्रवाल, गुरुशरण जायसवाल, दिनेश वर्मा, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।