फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपात काल को असांविधानिक बताया

Fri, 05 Jul 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 को लागू आपात काल को असांविधानिक बताया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए थे। प्रेस की स्वतंत्रता भी छीन ली। संघ ने ऐसे मौके पर देश की सेवा की। कार्यक्रम को अमित पांडेय, डॉ. टीएन राव, विजय शुक्ला आदि ने संबोधित किया। इसके बाद लोकतंत्र सेनानी ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव व अन्य को सम्मानित किया गया। संचालन बलराम यादव ने किया। इस दौरान अनिल प्रताप राव, विनोद गुप्ता, रामायण कुशवाहा, आद्या पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, प्रमिल गुप्ता, डॉ. छेदी शर्मा, विमलेश चौबे, किन्नरेश चौबे, इंद्र प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें