संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के ग्राम चकदेइया में शुक्रवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में लोगों की बैठक हुई। इसमें खेत में लगी फसलों को नुकसान करने वाले पशुओं के पशुपालकों से हर्जाना लेने का निर्णय लिया गया।
ग्राम प्रधान संजीव सिंह ने कहा कि किसानों के खेत में उगाई गई फसलों को बकरी, भैस समेत अन्य पालतू पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान की क्षति होने के साथ आपस में विवाद भी होता है। पशुओं के इस नुकसान से फसल की पैदावार भी प्रभाव पड़ता है। इसके बाद गांव के लोगों ने फसल नुकसान करने वाले पशुपालकों से फसलों की हुई क्षति का हर्जाना वसूलने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान नथुनी प्रसाद, योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश्वर सिंह, केदार सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, राम बिलास सिंह, बृहस्पति सिंह, रमेश राय, अवधेश सिंह, बाढू प्रसाद, रामायन सिंह आदि मौजूद रहे।