कसया। नगर के निजी इंस्टीट्यूट के सभागार में रविवार को बैठक कर 1 दिसंबर को संविधान दिवस पर भव्य सम्मेलन आयोजन का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन की तैयारी, आयोजन समिति, रूप रेखा, आमंत्रण पत्र आदि पर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से आयोजन को भव्य बनाए जाने का संकल्प लिया गया। बैठक को दशरथ शर्मा, राम किशुन प्रसाद, प्रियेश गोंड़, अमरजीत यादव, गणेश पटेल, योगेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन व आभार ज्ञापन संयोजक जितेंद्र पटेल एडवोकेट ने किया। इस दौरान संतोष शर्मा, बृजेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान गंगेश सिंह, दिनेश सिंह, तेजप्रताप सिंह, कमलेश कुशवाहा, विजय भारती, जाकिर हुसैन, सत्येंद्र पटेल, दुर्गेश शर्मा, अनिल सिंह, रामजतन, पारस प्रसाद, प्रदीप आदि मौजूद रहे।