फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Thu, 22 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी की मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी को अचेतावस्था में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कोतवाली पुलिस की टीम कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुखपुरा कपरधिक्का गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद की 11 वर्षीय पुत्री प्रीति कुशवाहा मंगलवार की शाम 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही अचेत हो गई। वीरेंद्र प्रसाद के मुताबिक, कल शाम को उनकी माता पुन्ना देवी ने बताया कि प्रीति घर में बेंच पर लेटी हुई है, वह हिलडुल नहीं रही है और उसकी नाक व मुंह झाग निकल रहा है। किशोरी के परिजन उसको मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना थाने को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस को किशोरी के शव को कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किशोरी के पिता वीरेंद्र प्रसाद और परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। देर रात करीब 11:30 बजे तक स्थानीय पुलिस किशोरी के पिता और परिजन का मान मन्नौवल करती रही। शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए किसी तरह शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। घर वाले किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाह रहे थे। किशोरी की मौत संदिग्ध लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें