फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Tue, 04 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। टेंपो पलटने से रविवार को घायल हुए पांच लोगों में एक की इलाज के दौरान कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई। इसके सिर पर गंभीर चोट थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेलवा बाजार से टेंपो में सवार होकर दो महिला समेत चार लोग फाजिलनगर आ रहे थे। अभी वे पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा गांव के पास सामने पहुंचे थे कि दूसरी ओार से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गई, इसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। वहां से चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें त्रिवेणी प्रजापति पुत्र विश्वनाथ निवासी मटहीनिया टोला पोखरभिंडा थाना चौराखास निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौकी प्रभारी फाजिलनगर मनोज वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें