फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन

21 मई को हुई थी शादी, दहेज हत्या का लगाया आरोप
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल लुगठहा के टोला पिपरहवा में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके पिता ने पति, सास, ससुर, ननद पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
तहसीलदार दीपक गुप्ता की उपस्थिति में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम पंचायत नरहवांडीह के निवासी अमेरिका गोंड ने 23 वर्षीय बेटी आरती की शादी ग्राम पंचायत जंगल लुगठहा के टोला पिपरहवा के निवासी छठ्ठू गोंड के बेटे राम अधार से 21 मई को की थी। विवाहिता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी को उसके सास, ससुर, पति और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट कर बेटी की हत्या कर दी गई। विशुनपुरा के एसओ हरिलाल राव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें