फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ महीना पहले ससुराल आई नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस

Sat, 09 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव शौचालय में मिला। फाटक बंद कर बाहर से सिटकनी लगाई गई थी। उसकी नाक से झाग निकला था। उसकी शादी दिसंबर में हुई थी। सास-बहू में अक्सर झगड़ा होता था। घटना के बाद से ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। नवविवाहिता को जहर देकर मारने का अंदेशा जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के निवासी नीरज सिंह की शादी बीते सात दिसंबर को दनियाड़ी गांव के निवासी राघो सिंह की 20 वर्षीय पुत्री विभा से हुई थी। शादी के बाद ही वह ससुराल आ गई थी। शुक्रवार को सुबह मायके वालों को पड़ोसियों से विभा के कहीं दिखाई न देने की जानकारी मिली। विभा के ससुराल पहुंचे मायकेवालों ने भी घर में खोजबीन की। ससुराल में और कोई मौजूद नहीं था। मायकेवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन के बाद शौचालय का दरवाजा खोला तो अंदर विभा का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटनास्थल पर पहुंची विभा सिंह की मां अमलावती देवी का आरोप था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने की वजह से बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसकी विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच होगी। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पति नीरज सिंह, ससुर दूधनाथ, सास बिगना देवी और देवर सूरज के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
00
दो माह पहले हुई थी पंचायत
पोस्टमार्टम हाउस पर मिले मृतका के मौसा अमरनाथ और बड़े पिता नारायण सिंह की मानी जाए तो शादी होने पर ससुराल जाने के बाद से ही सास और अन्य लोग दहेज की मांग किया करते थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार यह बात सामने आई तो दो महीना पहले रिश्तेदाराें की मौजूदगी में विभा की ससुराल में पंचायत हुई थी। उसके बाद तय हुआ था कि पति नीरज के रहने पर विभा वहां रहेगी, अन्यथा मायके चली जाएगी। उसके बाद वे लोग मायके लेकर चले आए थे। मायकेवालों ने बताया कि एक महीना पहले पति आया था और कहा कि पूरे परिवार को समझा दिए हैं, अब कोई झगड़ा नहीं होगा। मां की तबियत खराब है। आप लोग साथ जाने दीजिए। वह विभा को साथ लेकर चला आया और फिर बाहर दिल्ली कमाने चला गया। उसके बाद यह घटना हो गई।
00000
सास पर लगाया झगड़ा करने का आरोप
मृतका की मां अमलावती ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सास का बर्ताव उनकी बेटी के प्रति ठीक नहीं था। वह बात-बात में झगड़ा करती थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करती थी। विभा की ससुराल में घर पर कोई नहीं था, जिससे यह पता चल सके कि उनकी क्या शिकायत है। आस-पास के लोगों ने भी सास-बहू में अक्सर झगड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें