फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, जांच की मांग

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया थाने के गांव कुड़वा में रविवार को बाइक से गिरकर घायल युवक की मौत हो गई। युवक गांव के एक दोस्त के साथ शनिवार की शाम करमैनी प्रेमवलिया गया था। वहां गिरकर घायल हो गया था। परिजनों ने गांव से साथ गए युवक पर उसे शराब में कुछ मिलाने के बाद पिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के बनहवा मुसहर टोला निवासी लक्ष्मण मुसहर (19) पुत्र लालजी शनिवार की शाम गांव के ही अरविंद के साथ कसया थाने के करमैनी मलीन बस्ती में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह गांव के चौराहे पर घूमने गए थे।
रिश्तेदार के दरवाजे पर ही बाइक से उतरने के दौरान लक्ष्मण संतुलन खोकर नाले में गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। रिश्तेदारों ने घरेलू उपचार कर उन्हें सुला दिया। रात में उनके भाई को सूचना दी। उनके भाई सुबह करमैनी पहुंचे और घर कुड़वा लाए, जहां कुछ देर जीवित रहने के बाद दरवाजे पर ही लक्ष्मण की मौत हो गई। इस संबंध में कसया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मौत दुर्घटना में हुई है। परिजन आरोप लगा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें