फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे अचेत मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी किनारे अचेत मिले युवक की मौत
विज्ञापन

रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी युवक मंगलवार की सुबह अचेतावस्था में नदी के किनारे मिला। पुलिस उसे रामकोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजपुर निवासी गोरख साहनी (45) मंगलवार की सुबह नित्यक्रिया करने नदी की तरफ गए थे। काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। तभी किसी ने नदी किनारे अचेत हाल पड़े होने की सूचना दी। जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों की मदद से पुलिस गोरख को सीएचसी पर ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ नीरज कुमार राय से बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ बताया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें