पकड़ियार बाजार। प्रयागराज पालीटेक्निक की पढ़ाई करने गए परसौनी निवासी एक छात्र की बुधवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मचा है।
गांव के परशुराम गुप्ता के पुत्र निखिल गुप्ता (25) प्रयागराज के एक पालीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम प्रयागराज पुलिस ने फोन कर निखिल के मौत की जानकारी दी। परिजनों को पुलिस ने बतया कि वह खुदकुशी कर लिए हैं। इसकी जानकारी होते ही परिजन बुधवार की शाम को प्रयागराज के लिए निकल लिए थे। दो भाई व दो बहनों में निखिल सबसे बड़े थे। संवाद