बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के टोला दरोगाडीह निवासी दिनेश गोंड पुत्र अच्छेलाल गोंड (13) धान काटने परिजनों के साथ गया था। तालाब के पास खेत में धान की कटाई के बाद हाथ धुलने के लिए तालाब में गया। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। परिजनाें ने शोर मचाया। गांव वालों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तालाब में डूबने से बालक की मौत हुई है।