ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पनियहवा पुलिस पिकेट के समीप ट्रेन से कटकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पुलिस पिकेट के समीप गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान मुकेश कुमार (22) पुत्र होरिल शाह गांधीनगर बगहा बिहार के रूप की गई। हनुमानगंज एसएचओ संतोष यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।