फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन

खड्डा। ससुराल से होली मनाकर घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते की ससुराल में कोहराम मच गया।
खड्डा कस्बे के रेलवे रोड निवासी कंचन का दामाद चंदन होली मनाने पत्नी के साथ खड्डा स्थित ससुराल आया था। बुधवार को दोपहर में वह सत्याग्रह एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। ट्रेन अभी घुघली के पास पहुंची ही थी कि अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना उसके ससुराल और घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घरवालों की चीत्कार से सबकी आंखें नम हो गईं। उसकी पत्नी माला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें