बिजली गिरने से युवती की मौत
मथौलीबाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोतीचक पैकौली में गुरुवार की रात बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि 26 वर्षीय किरन पुत्री मुन्ना रात में घर में सोई थी। रात में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी बीच किरन घर के बाहर बने शौचालय में जा रही थी। उसी दौरान बिजली गिरी और किरन उसकी चपेट में आ गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।