करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
खड्डा। क्षेत्र के तुर्कहा गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि 26 वर्षीय नजबुन पत्नी जलालुद्दीन घर में अकेली थी। जबकि पति बाहर गए थे। तीनों बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। उसी दौरान टेबल फैन हटाने समय करंट की चपेट में आ गई। जानकारी होने पर परिजन उन्हें तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की सात साल की बेटी और चार साल का बेटा तथा दस माह की बेटी हैं। मां की मौत से बच्चे बेहाल थे। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे।