करंट लगने से युवक की मौत
हाटा। शुक्रवार को हाटा कोतवाली के डुमरी मलाव गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन परिजन सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। गांव के लोगों ने बताया कि चालीस वर्षीय छेदी मोटर पंप लगा रहे थे। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। बाद में परिजन उन्हें सीएचसी स़ुकरौली ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि छेदी ढांढा चीनी मिल के पास कपड़ा प्रेस करने की दुकान चलाते थे।