फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिटाई से युवक की मौत, एक नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जीयन प्रसाद की तहरीर पर सुरेंद्र राजभर पुत्र लोरिक सहित सात अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। अन्य अज्ञात की पहचान में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव में मंगलवार देर रात अपने दोस्त से मिलने आए एक युवक को दोस्त व उसके परिजनों ने चोर समझ कर पीट दिया। इससे वह अधमरा हो गया। बुधवार को जब ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर एक नामजद सहित सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल धर्मपुर विशुनपुरा के चौरिया टोला निवासी अच्छेलाल (28) पुत्र खदेरू मंगलवार की देर रात कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के घोरघटिया गांव निवासी अपने दोस्त सुरेंद्र राजभर के घर गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र राजभर और उसके परिजनों ने रात में उसे चोर समझ कर पीट दिया। मारपीट कर अधमरा करके घर के बाहर फेंक दिया। बुधवार को जब ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में युवक को देखा तो कुबेरस्थान पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जीयन प्रसाद की तहरीर पर सुरेंद्र राजभर पुत्र लोरिक सहित सात अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। अन्य अज्ञात की पहचान में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें