ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
बोदरवार। बृहस्पतिवार को बोदरवार रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिन के करीब तीन बजे नरकटियागंज से गोरखपुर जा रही अप मालगाड़ी की चपेट में यह किशोर आ गया था। वह गोरखपुर जनपद के लुहुसी गांव का निवासी कृष्णमोहन सिंह का पुत्र था। उसका नाम प्रिंस था।