फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल तोड़ने गए शख्स की ताल में डूबकर मौत

विज्ञापन
अशोक कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
फूल तोड़ने गए शख्स की ताल में डूबकर मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक ताल में पूजा के लिए बेर का फूल निकालने गए शख्स की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
तेलिगांवा निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार सिंह रविवार सुबह करीब सात बजे गांव के बगल के ताल में पूजा में चढ़ाने के लिए बेर का फूल तोड़ने गए थे। इसी बीच वह गहरे पानी में पहुंच गए। इससे डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों के सहयोग से अशोक को ताल से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी हाटा ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें