तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के पकड़ीयार पूरब पट्टी मोहल्ले से मूकबधिर और मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता हो गया। यहां के योगेंद्र गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र उपेंद्र गुप्ता 21 अप्रैल की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को योगेंद्र गुप्ता ने सेवरही थाने को सूचना देकर बेटे को ढूंढ़ने की की मांग की है। संवाद