संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। बीते बुधवार से तहसील प्रशासन और बार संघ तमकुहीराज के बीच जारी गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा। पांचवें दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार संघ का आरोप है कि तहसील प्रशासन राजस्व संहिता के अनुररूप कार्य नहीं कर रहा है। परिसर में तैनात प्राइवेट कर्मी पीड़ित और अधिवक्ताओं से वसूली करते हैं। विरोध करने पर दुर्व्यवहार करते हैं।
इस दौरान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, हरिहर कुशवाहा, अशोक राय, एचएन सिंह, रामेश्वर गुप्ता, शम्भू ठकुराई, रजनीश राय, मतिउल्लाह, दीपक राय आदि मौजूद रहे।