मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के 33 वर्षीय युवक की क्यूबा में 6 सितंबर को मौत हो गई थी। सांसद की पहल पर बृहस्पतिवार देर शाम शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार करने घरवाले चले गए।
मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव में विजय कुमार पाल क्यूबा की एक कंपनी में काम करते थे। 6 सितंबर की देर रात को उनकी मौत हो गई थी। शव को मंगवाने के लिए घरवालों ने सांसद विजय दुबे से गुहार लगाई थी।