तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के चखनी दुक्खी मिश्र गांव के पास गंडक नहर में शुक्रवार को एक नग्न अवस्था में युवक का शव दिखा। किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस शव को बाहर निकाल कर कब्जे में जुट गई।
इस संबंध में तमकुहीराज इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंडक नदी से बाहर निकलवाया। शव का शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।