फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाले में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका

Sun, 17 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड नंबर-4 भरौली स्थित पांडेय कॉलोनी से होकर गुजर रहे नाले में पुलिया के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जेब से मिले आधारकार्ड से शव की शिनाख्त पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां निवासी दुर्गेश पटेल (25) पुत्र रमेश पटेल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दो युवकों के साथ दुर्गेश कहीं बाहर कमाने जा रहा था। उन दोनों से उसका झगड़ा हो गया। उसके बाद दुर्गेश ने कहा कि हम नहीं जाएंगे, जबकि उसके साथी गोरखपुर चले गए। सुबह दुर्गेश का शव भरौली स्थित नाले में मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव का आधा हिस्सा पानी में था। बाकी पानी से बाहर पड़ा था। शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया पानी में गिरकर मरने से मौत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें