लक्ष्मीगंज। रेलवे स्टेशन के पश्चिम तेलिया टोला गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे सोमवार की शाम करीब छह बजे 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे रामकोला थाने के एसआई मुन्नीलाल ने मौजूद गांववालों से शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पहचान करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जानकारी होने के बाद पहुंची रेलवे पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी रही। संवाद