कमरे में मिला युवक का शव
कप्तानगंज नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर कर काम करता था युवक
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी एक युवक का शव मंगलवार को उसके कमरे में मिला। मृतक की पत्नी, सास का इलाज कराने गोरखपुर गई थी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के पटखौली निवासी इंद्रासन भरभुज (40) कप्तानगंज नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के तहत काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी से घर लौटा तो भोजन कर कमरे में सोने चले गए। उनकी पत्नी, सास कर इलाज कराने गोरखपुर गई थीं। पुत्र व पुत्री स्कूल गए थे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद शाम को जब पुत्र व पुत्री घर पहुंचे तो पिता इंद्रासन को जगाने लगे, लेकिन वे नहीं जगे।
पिता के नहीं जगने पर बच्चे रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे अगल-बगल के लोगों को घटना की जानकारी हुई। कुछ देर बाद पहुंची सास के साथ घर पहुंची पत्नी तो दहाड़ मार कर रोने लगी। इस संबंध में एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।