फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बगीचे में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

Sat, 15 Jun 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। सिकटा गांव के बगीचे में युवक का शव मिला। उसके पिता कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस को लिखित रूप से दिया है कि उनका बेटा नशे का आदी था। नशे के चक्कर में ही उसकी जान चली गई है। इस मामले में केस दर्ज नहीं कराना है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव पट्टन (उत्तर टोला) निवासी 40 वर्षीय इंद्रजीत प्रसाद का शव बृहस्पतिवार को सिकटा गांव के एक बगीचे में मिला था। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी करता था। सिकटा गांव में वह मजदूरी करने गया था। दोपहर में आराम करने के लिए नहर के पास बागीचे में गया था। कहा उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हाटा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रामधनी ने कोई कानूनी करवाई करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उनका बेटा नशे का आदी था। इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें