फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
सौदागर की फाइल फ़ोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

परिजन बोले- कुछ दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सौदागर
गोड़रिया (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी के टोला टिकुलिया में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
टिकुलिया निवासी 35 वर्षीय सौदागर मुसहर दो माह पहले दिल्ली कमाने गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। दो माह में आठ दिन ही मजदूरी कर पाया था। घर लौटने तक का किराया नहीं बचा था। किसी तरह 21 सितंबर को वह घर पहुंचा। घर आने पर पता चला पिता जवाहर (65), पत्नी सीमा (32), पुत्री पूजा (12), शोभा (10), नीतू (7), पुत्र पवन (5), पप्पू (3) और धनंजय (एक) बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सोमवार को सौदागर की पत्नी सीमा दो बच्चों को साथ लेकर इलाज कराने मायके ठाढ़ीभार चली गई थी। इससे वह काफी परेशान था। बेटे को परेशान देखकर मां पानमती देवी और बहन बुधिया उसे समझा बुझाकर सोने चली गईं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों की नींद खुली तो देखा कि सौदागर का शव पेड़ की डाल से लटका रहा।
विज्ञापन

इस संबंध में विशुनपुरा के एसओ महेंद्र राम प्रजापति ने बताया एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें