उजारनाथ। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव पगरा पड़री निवासी एक युवक की दस दिन पूर्व सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को उनका शव गांव लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बार परिजन उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
पगरा पड़री गांव निवासी दिलीप कुशवाहा करीब एक माह पूर्व सऊदी अरब कमाने गए थे। वहां वे एक कंपनी में फिटर की नौकरी कर रहे थे। दस दिन पूर्व परिजनों को सूचना मिली कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके बाद परिवार के लोग उनके शव को स्वदेश लाने का प्रयास किया। बुधवार को दिलीप का शव उनके घर पहुंचा, तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। उनका शव देख उनकी पत्नी प्रतिभा कुशवाहा रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच वर्षीय पुत्र स्मित को छोड़ गए हैं। कुछ देर परिजन गांव के पास स्थित झरही नदी के पास उनका अंतिम संस्कार कर दिया।