इसकी सूचना अंजली के मायके वालों को दी गई। कुछ देर बाद मायके वाले भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। उसकी सूचना पर जटहां बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार एसआई राजनारायण यादव, विपिन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मुकेश कुशवाहा ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष की सास, पति व ननद सहित पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका के गले पर निशान है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।