फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी के पार रेताक्षेत्र में मिला बुजुर्ग का शव

Sat, 21 Sep 2024 08:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास बड़ी गंडक नदी के पार रेताक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बुजुर्ग का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर ट्रैक्टर-ट्राली से नदी पार कर आई पुलिस ने पहले शिनाख्त कराने की कोशिश की और जब पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे किसी ने रेताक्षेत्र में एक अर्धनग्न अवस्था अज्ञात बुजुर्ग का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली से नदी को पार कर मौके पर आई। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे और वह गले में माला पहने हुए था। देखने पर लग रहा था कि किसी साधु का शव है। सूचना पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें