खडडा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर सालिकपुर पुलिस चौकी से कुछ दूर रेल लाइन पर एक क्षत-विक्षत शव मिला। खडडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे पनियहवा रेल पुल के आगे खडडा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिलने की सूचना किसी ने पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। शव ट्रेनों के आने जाने से कई हिस्से में कट गया था। युवक ने काला पैंट पहना था। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश कर रही है।