तमकुहीरोड। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के केबिन के पास मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे एक युवक का शव मिला। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के केबिन के पास मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो युवक के पैंट से देशी शराब और कुछ नशीली वस्तु और एक मोबाइल नंबर मिला। नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो युवक की शिनाख्त सूरज गिरि निवासी ग्रामसभा रामगढ़वा थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तुर्कपट्टी में युवक के मामा का का घर है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि युवक बिहार का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।