फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धान के खेत में मिला युवक का शव

Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला/टेकुआटर। रामकोला थाना क्षेत्र के परसौना खुर्द टोला भरटोलिया निवासी एक 46 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बड़ा बनकटा गांव के पास धान के खेत में मिला। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर युवक के मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया। परसौना खुर्द टोला भरटोलिया निवासी गोविंद उर्फ गोभी शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। परिजनों को लगा था कि वे कहीं गए हैं। शाम को गांव के लोगों ने बताया कि बड़ा बनकटा के पास ओमनारायण की धान के खेत में गोविंद अचेत पड़े हैं। वहां पहुंचे तो वह मृत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें