फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंजाब से आ रहे युवक की रेलवे स्टेशन पर मिली लाश

Fri, 29 Mar 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पंजाब से कमाकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर बृहस्पतिवार की सुबह स्टेशन पर मौत हो गई। युवक के पास कोई सामान नहीं मिला, जेब से मिली डायरी की मदद से जीआरपी ने उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे को संदिग्ध मानते हुए घर वालों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज के रामपुर बगहा टोला निवासी धर्मेंद्र वर्मा (30) पंजाब के लुधियाना की किसी कंपनी में नौकरी करते थे। पत्नी बीसमती देवी ने बताया कि दो दिन पहले धर्मेंद्र का फोन आया था। उन्होंने घर आने के लिए कहा था। होली में ट्रेन का टिकट नहीं मिलने के कारण वह घर नहीं आ पाए थे। घर वाले उनका इंतजार कर थे। बृहस्पतिवार को सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर दो पर युवक की लाश पड़ी है। इसकी जानकारी लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना पर जीआरपी पडरौना के चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव पहुंचे और धर्मेंद्र की जेब में मिली डायरी से उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। मौके पर जुटे लोगों ने घर वालों की बातें सुनने के बाद कहा कि अगर युवक लुधियाना से कमाकर लौट रहा था तो इसका बैग और सामान कहां गया?। ऐसे कई सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
पत्नी बीसमती देवी ने धर्मेंद्र वर्मा की मौत को संदिग्ध बताते हुए जीआरपी से जांच की मांग की। छह माह पहले वह लुधियाना नौकरी करने के लिए गया था। धर्मेंद्र के तीन बेटे हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पडरौना जीआरपी चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत का मामला सामने आ रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें