फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमाने निकले युवक की पश्चिमी गंडक नदी में मिली लाश

Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के गुलहरिया रेगुलेटर (फाटक) के पास रविवार को लोगों ने 18 वर्षीय युवक का शव देखा। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। युवक हनुमानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा घर से किसी शहर में काम करने जाने की बात कह घर से निकला। रविवार को उसकी लाश खड्डा थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के फाटक के पास मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया। युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल मिला। उसकी पहचान कर परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। अर्जुन दो भाइयों में छोटा था। मां की मानसिक स्थिति कमजोर है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले रोजी-रोटी की बात कहकर घर से निकला था। पता नहीं कैसे उसकी लाश नदी में मिली है। खड्डा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें