फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 02 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली के गांव भिस्वां में बुधवार को एक युवक का शव उसके घर के कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भीसवा निवासी 40 वर्षीय संतोष जायसवाल मंगलवार की रात भोजन कर कमरे में सोने चले गए। सुबह जब वे देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजन कमरे में देखा, तो उनका शव घर के छत के कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटियां और एक पुत्र है। इस घटना के बाद पत्नी बिंदू व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें