फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव.

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव.
विज्ञापन

- मुंडेरा लाला गांव स्थित एक कांवेंट स्कूल के परिसर में है पेड़
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के मुंडेरा लाला गांव में स्थित एक कांवेंट स्कूल के परिसर में शनिवार को 18 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। मृतक के बड़े भाई ने मामले में कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के यादवपुर गांव के निवासी चंदन सिंह (18) 27 अक्तूबर से लापता थे।
परिजन चंदन की तलाश कर रहे थे। शनिवार को चंदन का शव अहिरौली बाजार क्षेत्र के मुंडेरा लाला गांव के एएन पब्लिक कांवेंट स्कूल के परिसर में स्थित एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। यह विद्यालय काफी दिनों से बंद पड़ा है और इसके गेट पर बाहर से ताला भी बंद था। बकरी चराने गई एक बच्ची ने शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। सूचना मिलते ही मृतक चंदन की मां सुभद्रा देवी, बड़ा भाई अखिलेश सिंह और धीरज सिंह मौके पर पहुंच गए और शव देखकर विलाप करने लगे। मृतक के बड़े भाई अखिलेश सिंह ने बताया कि चंदन को-ऑपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच में बारहवीं का छात्र था। भाई के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। अखिलेश सिंह ने अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें