फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे किनारे गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव

Sun, 08 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहा के समीप हाईवे किनारे गन्ने के खेत में शनिवार की दोपहर बाद 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद चारा काटने गईं महिलाओं ने गन्ने के खेत में किशोरी का शव देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका की नाक पर ऑक्सीजन मास्क लगा था। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि इलाज के बाद किशोरी का शव लाकर ठिकाने लगाया गया है। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर हनुमानगंज पुलिस पहुंच गई। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अजय पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि इलाज के दौरान मौत के बाद शव को लाकर फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें