तुर्कपट्टी। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर बसडीला पांडेय गांव के शिव मंदिर के पास सोमवार की देर रात सड़क के किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शव की पहचान नहीं हो सकी है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित थाना क्षेत्र के गांवों में भी सूचना भेजी गई है। अअ तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद