फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक ही कमरे में युवती का फंदे से लटका हुआ और युवक का जमीन पर मिला शव

Tue, 05 Dec 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही कमरे में युवती का फंदे से लटका हुआ और युवक का जमीन पर मिला शव
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। बनवरिया गांव में सोमवार देर शाम करीब 22 वर्षीय युवक-युवती का शव एक ही कमरे में मिला। युवती का शव कुंडे से लटका था, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। युवक के गले पर भी रस्सी के निशान मिले हैं।

दोनों के प्रेमी युगल होने की चर्चा है। युवती कुशीनगर जिले की थी, जबकि युवक बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह अपने मौसी के यहां आया था। यह भी बताया जा रहा है कि जान देने से पहले उसने युवती की मांग में सिंदूर भरा था। रात के करीब 10 बजे पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला। युवती की मां ने बेटी के शव को फंदे से लटका देख शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन


अंदर से कमरे की कुंडी बंद होने से पुलिस को अंदर दाखिल होने में करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती का शव युवक साथ घर के एक कमरे में पाया गया। शवों को युवती की मां ने देखा। खिड़की के सहारे मां ने जब देखा तो लड़की फंदे से लटक रही थी। उसी कमरे में जमीन पर युवक संदिग्ध हालात में दिखा।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। खिड़की के सहारे जब देखा तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। ताला लटका दिखा। खिड़की के सहारे युवती का शव फंदे से लटका दिख रहा था, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 साल है। फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा तो शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें