फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर का पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 23 Apr 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के मजदूर का शव सोमवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। रविवार की रात किसी बात को लेकर मजदूर व उसके परिजनों में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरवारतनपुर के इकबाल अंसारी के ईंट-भट्ठे पर अस्थाई घर बनाकर विजय चौहान (22) वर्ष पुत्र फूलूराम निवासी ग्राम करमंदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ अपने भाई, भाभी व मामा आदि के साथ रहकर मजदूरी करता था। दो-तीन दिन से परिजनों से किसी बात को लेकर विजय नाराज था। रविवार की शाम भोजन करने को लेकर विजय व उसके परिजनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह बिना भोजन किए कहीं चला गया था। सोमवार की सुबह कुछ दूरी पर शीशम के पेड़ की डाली से दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाकर उसे कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विजय की बहन अरूणा चौहान दूसरे ईंट-भट्ठे पर काम करती है। भाई की मौत की खबर मिलने पर सोमवार की सुबह पहुंची। अरूणा का कहना है कि विजय ने रात में फोन कर बताया था कि चार दिन से वह खाना नहीं खाया है और मामा ने उसे मारा-पीटा है। इससे परेशान होकर विजय जान देने की बात कह रहा था। इस संबंध में अपराध निरीक्षक जितेंद्र टंडन ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें